Doordrishti News Logo

कर्मयोगी आर्य हमेशा नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे-पंवार

आर्य वीर दल संस्थापक, जिम्नास्टिक व बॉक्सिंग के जनक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य की 39वीं पुण्यतिथि पर प्रभातफेरी व समारोह का आयोजन

जोधपुर,कर्मयोगी आर्य हमेशा नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे -पंवार। कर्मयोगी मदन सिंह आर्य की 39वीं पुण्यतिथि पर पाबुपूरा में आयोजित प्रेरणा सभा को संबोधित करते हुए पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद युवाओं को शारीरिक,आत्मिक व बौद्धिक रूप से मजबूत करने के लिए राजस्थान से दिल्ली तक आर्य वीर दल संगठन खड़े किए।

यह भी पढ़ें – छह माह बाद पिता ने दंपति पर लगाया हत्या का आरोप

महर्षि दयानंद सरस्वती व आर्य समाज के विचारों से प्रभावित होकर कर्मयोगी आर्य ने नौ का चरित्र निर्माण करने का बीड़ा उठाया। उनके बताए पदचिन्हों पर चलकर आज सैंकड़ों युवा बॉक्सिंग व जिम्नास्टिक में नए-नए कीर्तिमान बना आर्य वीर दल का नाम रोशन कर रहे हैं।

आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से कर्मयोगी मदनसिंह आर्य की 39वीं पुण्यतिथि पर आर्य समाज पाबूपुरा में प्रेरणा सभा हुई। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान ने शहर में युवाओं को आर्य वीर दल से जोड़ने के लिए मुहिम चलाने का संदेश दिया।

आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल आर्य,आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य,आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य,क्षेत्रीय पार्षद जगदीश नायक,भंवरलाल हटवाल ने समाज व देश में व्याप्त बुराइयों का अंत करने के लिए युवाओं को आर्य वीर दल की शाखाओं में जाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आर्य वीर दल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी फूल-माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व समारोह की शुरुआत वैदिक यज्ञ के साथ हुई। यजमानों ने वेदमंत्रों पर आहुतियां दी। गुलाबचंद आर्य व भजन मंडली ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में आर्य वीर दल जोधपुर के संचालक उम्मेद सिंह आर्य, जितेंद्र सिंह,जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के सचिव पीएस शेखावत,अध्यक्ष पृथ्वी सिंह,मदन गोपाल आर्य,शिव प्रकाश सोनी, चांदमल शर्मा,गजेसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं की मौजूदगी रही।

प्रभातफेरी में लगे कर्मयोगी के जयकारे
आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे सोजती गेट राजीव गांधी सर्कल से दुपहिया वाहन पर प्रभातफेरी निकाली गई। कर्मयोगी मदन सिंह आर्य के पोस्टर व जयकारे के साथ प्रभात फेरी नई सड़क,घंटाघर,उम्मेद चौक,माणक चौक,रातानाडा,एयरफोर्स,हाइकोर्ट कॉलोनी,अफसर मेस,एयरपोर्ट रोड होते हुए पाबुपुरा पहुंच संपन्न हुई।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026