संघर्ष व समाजसेवा में अग्रणी रहे कर्मवीर आर्य-आर्यवेश

कर्मवीर रामसिंह आर्य की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित प्रेरणा सभा में उमड़े शहरवासी

जोधपुर,संघर्ष व समाजसेवा में अग्रणी रहे कर्मवीर आर्य-आर्यवेश।आर्य समाज की सर्वोच्च संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी कर्मवीर रामसिंह आर्य जीवनपर्यंत महर्षि दयानंद सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा से लेकर प्रदेश में कुरीतियों व पाखंड के खिलाफ आंदोलन करने में हमेशा आगे रहे। कर्मवीर रामसिंह आर्य की तीसरी पुण्यतिथि पर गुरुवार को गौरवपथ रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में हुई प्रेरणा सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आर्य समाज द्वारा चलाए गए सतीप्रथा आंदोलन,नाथद्वारा मंदिर में हरिजनों का प्रवेश कराने,कन्या भ्रूण हत्या रोको,शराबबंदी जैसे अनेकों आंदोलन में कर्मवीर रामसिंह आर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होने कहा कि आर्य एक लेखक, ओजस्वी वक्ता व आर्यनेता के रूप में जोधपुर,प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चर्चित हुए। समारोह के विशिष्ट अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान एडवोकेट बिरजानंद बहरोड ने आर्य समाज के नेता कर्मवीर रामसिंह आर्य को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्मयोगी मदन सिंह आर्य के बाद आर्य वीर व आर्य समाज से युवाओं को जोड़ने के लिए वे हमेशा तत्पर रहे। उनके द्वारा किए गए कार्याे को कभी भूला नहीं जा सकता। इससे पूर्व प्रेरणा सभा की शुरूआत वैदिक यज्ञ के साथ हुई। इसमें पुरोहित चैनाराम आर्य के वेदमंत्रोच्चार पर पुत्री मनीषा पंवार-दीपक सिंह,हिमांशी आर्य-अमित सिंह,आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान नारायण सिंह आर्य,कुलदीप सिंह-भावना ने यजमान बन अग्निहोत्र में आहुतियां देकर राष्ट्र उत्थान की कामना की। आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य,आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य,संचालक उम्मेद सिंह,गणपत सिंह,पीएस शेखावत सहित बड़ी संख्या में महिलाए,पुरूष व युवावर्ग मौजूद थे। अंत में कर्मवीर रामसिंह आर्य की पुत्री मनीषा पंवार ने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए शहरवासियों का आभार जताया। संचालन जितेंद सिंह आर्य ने किया।

यह भी पढ़ें – अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

भजनों से दी श्रद्वांजलि
आर्य वीर दल जोधपुर,आर्य समाज फोर्ट व आर्य प्रतिनिधि सभा जोधपुर द्वारा आयोजित प्रेरणा सभा में भजन गायक विक्की मनचला एंड ग्रुप ने चिटठी ना कोई संदेश..मन का काया रौ..ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना…,कार्यक्रम में कंचन माली, दीपक जोशी एंड ग्रुप ने एक से बढकर एक आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर कर्मवीर रामसिंह आर्य को भावभीनी श्रद्वाजंलि दी।

यह भी पढ़ें – प्रमुख पार्टीयों के कई उम्मीदवारों के पत्ते खुलने बांकी

गायों को 151 किलो लापसी खिलाई
रावणा राजपूत समाज की ओर से कर्मवीर रामसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर गुरुवार को पाल रोड मसुरिया स्थित शिव प्याऊ बगेची में 151 किलो की लापसी बनाई गई। स्वामी आर्यवेश,एडवोकेट बिरजानंद की मौजूदगी में समाजबंधुओं द्वारा यह लापसी गौ-माता को खिलाई गई। इस दौरान दीपेंद्र सिंह,गजेसिंह भाटी, मनोज परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews