Doordrishti News Logo

जोधपुर का काँकाणी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहला भारत सरकार सर्टिफाइड केंद्र

जोधपुर,जोधपुर का काँकाणी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहला भारत सरकार सर्टिफाइड केंद्र।चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अस्तपालों की गुणवत्ता सुधार हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम संचालित किया जाता है। जोधपुर ग्रामीण के लूणी खंड का आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांकणी जिले का पहला भारत सरकार द्वारा क्वालिटी सर्टिफाइड केंद्र बन गया है।

यह भी पढ़ें – समर्पण को जीवन मे उतार राष्ट्रधर्म के लिए समर्पित होना विहिप से सीखें-संत ललित प्रभ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण डॉक्टर प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि क्वालिटी एश्योरेंस के तहत जोधपुर ग्रामीण के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांकणी सभी मापदंडों पर सफल रहा है। गौरतलब है कि नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसॉर्स सेंटर द्वारा जारी पत्र में राजस्थान के आठ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन हुआ है, जिसमें 79.88 प्रतिशत अंक के साथ कांकणी ने जिले के प्रथम भारत सरकार द्वारा क्वालिटी सर्टिफाइड होने का गौरव प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम नोडल व अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ रामनिवास सेंवर ने बताया कि हमारी टीम के अथक प्रयासों से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर करते हुए मापदंडों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से क्वालिटी सर्टिफाइड होने पर कांकणी को 1,25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष आगामी तीन वर्ष तक मिलेगी।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का उद्यमियों ने किया 21किलो की माला पहना कर स्वागत

उन्होंने बताया कांकणी में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चेतना कंवर राठौड़,महिला स्वास्थ्य कार्य कर्ता व आशा के सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को भारत सरकार द्वारा क्वालिटी सर्टिफाइड करवाया जाए। इसमें डॉ रजत श्रीवास्तव,डॉ.अशोक बिश्नोई व डॉ नरेश दायमा की टीम का अहम योगदान रहा।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026