Doordrishti News Logo

जालौर, जिले के सांचौर निवासी स्व: पीताम्बरदास राठी पूर्व तहसीलदार की पोती कामाख्या राठी पुत्री सुनील कुमार राठी को गूगल गर्ल्स ओर पोयम क्वीन के नाम से जानी वाली 8 वर्षीय 9 माह 21 दिन की बच्ची ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में एक अभिनव रिकॉर्ड बनाया है। राठी मात्र 17 सेकंड में भारत के सभी राज्यों की राजधानी व राज्यों के नाम बताने में सफल हुई और रिकॉर्ड बनाया। उसमें 12 सेकेंड में पाई की दशमलव के बाद कि 100 तक कि संख्या बताने का भी कौशल है। 2 मिनट में 170 से ज्यादा देश व उनकी राजधानी बता देती है। राठी को 100 से ज्यादा कविताएं कंठस्थ है। मात्र ढाई साल की उम्र से गुजरात व देश के कई अखबारों सहित टीवी चैनलों पर आ चुकी है। ये अभी गुजरात राज्य के गाँधी नगर के केंद्रीय विद्यालय1 सेक्टर 30 के कक्षा 4 में पढ़ती है।इनके पिता सुनील राठी जालंधर में वायुसेना में पदस्थापित है। माता पूजा राठी गाँधी नगर में एक स्कूल संचालित करती हैं। इस बालिका ने पूरे माहेश्वरी समाज,राज्य,देश,अपने माता पिता को गर्व से उत्साहित कर दिया। माहेश्वरी एकता पत्रिका ने बालिका को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं देकर उज्वल भविष्य की कामना की हैं।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026