Doordrishti News Logo

25 हजार का इनामी अपराधी कैलाश चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

जोधपुर,25 हजार का इनामी अपराधी कैलाश चित्तौड़ गढ़ से गिरफ्तार। जिला ग्रामीण पुलिस की स्पेशल टीम ने 25 हजार का ईनामी अपराधी कैलाश को चितौड़गढ से किया गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिह ने बताया कि पुलिस थाना बिलाड़ा के एनडीपीएस एक्ट में लम्बे समय से फरार चल रहे पचीस हजार का ईनामी अभियुक्त कैलाश जाट को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – युवक ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपालसिंह लखवात अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसआईसीएडब्ल्यू) जोधपुर ग्रामीण के निकट सुपरविजन में जिला विशेष टीम को जिले में लम्बे समय से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे अभियुक्तो की धरपकड़ के निर्देश पर टीम प्रभारी करणीदान उप निरीक्षक के नेतृत्व में पप्पूराम कानि की आसूचना व तकनीकि डाटाबैस के अधार पर जिला विशेष टीम के सदस्यों ने चितौड़गढ के सुदरी गांव पहुंचकर 3.500 किलोग्राम अवैध अफिम दूध खरीद-फरोक्त के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहे 25 हजार का ईनामी अपराधी कैलाश के बारे जानकारी एकत्रित की गई। पता चला कि वह अपने घर पर नही रुकता है, कैलाश अपनी फरारी खेतों में व अपने मिलने वालों के घर में छुपकर काटता है।

यह भी पढ़ें – लापता युवक का शव घर के ही टांके में मिला

टीम सदस्यों ने गांव में मन्दिर दर्शानार्थी बनकर व खेतों में मजदूर बनकर रैकी की,तब कैलाश खेत से अपने घर खाना खाने के लिये आते समय टीम सदस्यों ने घेरा देकर कैलाश जाट को दबौच कर पुलिस थाना बिलाड़ा को अग्रीम अनुसंधान के लिये सुपुर्द किया।ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला विशेष टीम में श्रवणकुमार, चिमनाराम, भवानी चौधरी,मोहनराम पप्पू राम (विशेष भूमिका), सुरेश डूडी, श्रवण सिंह को पुरूस्कृत किया जाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026