खुला बंदी शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

जोधपुर(डीडीन्यूज),खुला बंदी शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के एक्शन प्लान वर्ष 2025-26 के निर्देशानुसार मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर जिला एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विक्रान्त गुप्ता तथा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ.मनीषा चौधरी द्वारा खुला बंदी शिविर,जोधपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़िए – भीतरी शहर में तलवारबाजी में दो युवक घायल

इस अवसर पर विक्रान्त गुप्ता एवं डॉ.मनीषा चौधरी ने शिविर में उपस्थित बंदियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षारोपण के महत्व को बताया और प्रेरित किया कि वे न केवल वृक्ष लगाएं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए,जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता,बंदीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प में सहभागिता निभाई। यह आयोजन न केवल प्राकृतिक संतुलन की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास था,बल्कि बंदियों के जीवन में प्रकृति से जुड़ाव और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करने का प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

Related posts:

छह माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने की रेल यात्रा रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय

October 11, 2026

कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी

October 11, 2026

ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत

October 11, 2026

माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

October 11, 2026

सुबह जोड़ों में अकड़न को न करें नजर अंदाज हो सकता है गठिया का संकेत: डॉ.कनवरिया

October 11, 2026

डॉ.संजय गहलोत को राज्यस्तरीय सम्मान

October 11, 2026

विकास सेन को बेस्ट जज सम्मान

October 11, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 लाख 71 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित

October 11, 2026

समझौते से विवाद खत्म हो तो जीत न्याय की होती है: मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल

October 11, 2026