पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

कार्यप्रणाली की ली जानकारी

चंड़ीगढ़/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी),जयपुर के प्रतिनिधिमंडल एवं राजस्थान से आए पत्रकारों का अपने परिसर में स्वागत किया।

इस अवसर पर निदेशक प्रो.आहूजा ने कहा कि आईआईटी रोपड़ का उद्देश्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना,नवाचार को गति देना और विश्वस्तरीय अनुसंधान के माध्यम से वास्तविक चुनौतियों का समाधान करना है।प्रतिनिधिमंडल का स्वागत निदेशक प्रो.राजीव आहूजा तथा डीन (कैप्स) प्रो.पुष्पेंद्र पाल सिंह ने किया। जनसंपर्क अधिकारी निखिल स्वामी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

संस्थान में शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से स्थापित ANNAM.AI -आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर एग्रीकल्चर उत्कृष्टता केंद्र (₹300 करोड़ से अधिक निवेश) सतत कृषि को नई दिशा दे रहा है। यह पहल मृदा एवं फसल पूर्वानुमान विश्लेषण,स्मार्ट सिंचाई,कीट प्रबंधन तथा जलवायु अनुकूल खेती के लिए एआई आधारित समाधान विकसित कर रही है।

हाल ही में आयोजित ANNAM.AI हैकाथॉन 2025 में देशभर के नवाचारकर्ताओं ने भाग लेकर कृषि चुनौतियों के व्यावहारिक एआई समाधान प्रस्तुत किए। संस्थान मृदा स्वास्थ्य मैपिंग एवं प्रिसीजन फार्मिंग मॉडल जैसे उपकरण विकसित करने हेतु राष्ट्रीय भागीदारों के साथ भी कार्य कर रहा है। आईआईटी रोपड़ ने भारतीय सेना के साथ मिलकर आर्मर्ड कोर सेंटर एंड स्कूल (ACC&S) के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी में एमटेक कार्यक्रम प्रारंभ किया है। यह कार्यक्रम स्वदेशी रक्षा विनिर्माण और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

संस्थान का सेंटर ऑफ ड्रोन एंड ऑटोनॉमस सिस्टम्स (CoDRAS) एआई आधारित नेविगेशन, स्वचालित लैंडिंग एवं रियल-टाइम जियोट्रैकिंग जैसी उन्नत तकनीकों पर कार्य कर रहा है, जिससे रक्षा प्रणालियों में आत्मनिर्भरता को बल मिल रहा है।

डीप-टेक स्टार्टअप एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र
आईआईटी रोपड़ ने 100 स्टार्टअप्स 100 डेज़ डीप-टेक एक्सेलरेशन अभियान प्रारंभ किया है,जो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की प्रस्तावना के रूप में लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम एग्रीटेक,वाटर-टेक,इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और साइबर- फिजिकल सिस्टम्स क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को मेंटरिंग,फंडिंग सहयोग और बाज़ार पहुंच प्रदान करता है। संस्थान का इन्क्यूबेशन नेटवर्क, टेक हब्स और बहु- संस्थागत सहयोग नवाचार को बढ़ावा देते हुए उद्यमिता के लिए सशक्त मंच प्रदान कर रहे हैं।

आईआईटी रोपड़ का पाठ्यक्रम अंतःविषय (इंटरडिसिप्लिनरी) दृष्टिकोण पर आधारित है। यहां इंजीनियरिंग के छात्र कृषि विश्लेषण सीखते हैं,एआई शोधकर्ता जल प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के साथ कार्य करते हैं और रक्षा शोधार्थी रोबोटिक्स विशेषज्ञों से सहयोग करते हैं। स्नातक स्तर से ही छात्रों को अनुसंधान,स्टार्टअप इन्क्यूबेशन और फील्ड प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जाता है। संस्थान के नए कार्यक्रमों में एआई केंद्रित पाठ्यक्रम और डिजिटल कृषि डिग्री शामिल हैं,जो विद्यार्थियों को भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप कौशल प्रदान कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद के दौरान प्रो.पुष्पेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आईआईटी रोपड़ कृत्रिम बुद्धिमत्ता,रक्षा अनुसंधान और स्टार्टअप संवर्धन के क्षेत्रों में सीमाओं का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय प्रगति का सशक्त माध्यम बन रहा है।
आईआईटी रोपड़ का समग्र दृष्टिकोण सतत कृषि,रक्षा नवाचार,डीप-टेक उद्यमिता और भविष्य उन्मुख शिक्षा इसे भारत के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में विशिष्ट स्थान प्रदान करता है।

इस अवसर पर पीआईबी जयपुर द्वारा राजस्थान पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज National Institute of Electronics and Information Technology (एनआईईएलआईटी), रोपड़ का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने एनआईईएल आईटी के अधिकारियों डॉ.मनीष अरोड़ा,वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं रजिस्ट्रार (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी),अनीता बुधिराजा, वैज्ञानिक ‘ई’,सचिन चंदला, वैज्ञानिक ‘ई’ तथा अरविंद रावत, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) से मुलाकात की।

दौरे में डॉ.मनीष अरोड़ा ने एनआईई एलआईटी रोपड़ में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया कि एनआईईएलआईटी रोपड़ (पूर्व में क्षेत्रीय कंप्यूटर केंद्र, चंडीगढ़)वर्ष 1978 से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
एनआईईएलआईटी के देशभर में 56 केंद्र हैं,जिनमें रोपड़ प्रमुख केंद्रों में से एक है। रोपड़ का एक विस्तार केंद्र चंडीगढ़ में भी संचालित है।

उन्होंने बताया कि एनआईईएलआईटी रोपड़ सॉफ्टवेयर विकास,डाटा प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट,परीक्षा एवं भर्ती जैसी गतिविधियों में भी संलग्न है। प्रमुख परियोजनाओं में पंजाब का ऊर्जा बिलिंग प्रोजेक्ट,पंजाब के दो जिलों एसबीएस नगर एवं पटियाला के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण का डिजिटलीकरण,यूटी स्कूल काउंसलिंग प्रोजेक्ट (कक्षा 11 में प्रवेश हेतु) तथा श्रम ब्यूरो,श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार के राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) गणना प्रणाली शामिल हैं।

सड़क हादसे में जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत,जेल अधिकारी और चालक घायल

डॉ.अरोड़ा ने बताया कि एनआईईएल आईटी रोपड़ लंबे समय से विभिन्न सरकारी प्रायोजित प्रशिक्षण एवं शिक्षा योजनाओं को लागू कर रहा है। डायरेक्टर जनरल रिसेटलमेंट, डायरेक्टर जनरल एम्प्लॉयमेंट, सीईपीटीएएम- डीआर डीओ एवं पंजाब पुलिस जैसे विभागों द्वारा प्रायोजित अभ्यर्थियों को यहां प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त फ्यूचरस्किल प्राइम (बिग डेटा एनालिटिक्स एवं एआर/वीआर), एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट एंड लाइवलीहुड ट्रेनिंग प्रोग्राम (ईईएलटीपी), पीएमकेवीवाई 4.0 तथा वर्क बेस्ड लर्निंग (डब्ल्यूबीएल) इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा एवं ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

एनआईईएलआईटी रोपड़, एनआईईएलआईटी डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय (डिस्टिंक्ट श्रेणी) का मुख्य परिसर है। विश्वविद्यालय के अन्य 11 परिसर अगरतला,आइजोल,औरंगाबाद, कालीकट, गोरखपुर,इम्फाल,ईटानगर, केकड़ी (अजमेर),कोहिमा,पटना एवं श्रीनगर में स्थित हैं। विश्वविद्यालय में डिप्लोमा,इंजीनियरिंग एवं विज्ञान में स्नातक,स्नातकोत्तर तथा पीएच. डी.स्तर के कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यहां एनआईईएलआईटी ‘ओ’ लेवल जैसे गैर-औपचारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बीटेक, एमटेक एवं पीएचडी जैसे औपचारिक पाठ्यक्रम तथा अल्पकालिक कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।अनीता बुधिराजा ने परिसर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में की जा रही पहलों की जानकारी दी। अंत में अरविंद रावत ने प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026