Doordrishti News Logo

एसीपी के नाम पर 60 हजार की रिश्वत लेते पत्रकार रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस में दर्ज मामलों में सहयोग करने के नाम पर मांगे थे एक लाख रुपए

जोधपुर,एसीपी के नाम पर 60 हजार की रिश्वत लेते पत्रकार रंगे हाथों गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर में सहायक पुलिस आयुक्त के नाम पर 60 हजार की रिश्वत लेते एक पत्रकार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी जोधपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि पुलिस थाना सरदारपुरा में दर्ज दो मामलों में मदद की एवज में जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) वृत के नाम पर दलाल नवीन दत्त एक लाख रुपए की रिश्वत राशि की मांग रहा है।

यह भी पढ़ें – फैक्ट्री श्रमिक की करंट से मौत, मालिक पर लापरवाही का आरोप

एसीबी उदयपुर के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव और सुनीता कुमारी ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को प्रतापनगर स्थित नेशनल हैंडलूम के पास दलाल नवीन दत्त को परिवादी से साठ हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को पत्रकार भी बता रहा है। मामले में एसीपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026