Doordrishti News Logo

जोशी ने डीसीएम का पदभार संभाला

जोधपुर,भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी वीरेंद्र जोशी ने सोमवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। जोशी उत्तर- पश्चिम रेलवे जोन के जयपुर मंडल पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे जिनको हाल ही में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदोन्नत कर जोधपुर मंडल में पद स्थापित किया गया था।

ये भी पढ़ें-जनरल डिब्बों के यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है

जोशी 2013 में सहायक वाणिज्य प्रबंधक बने थे जिसके बाद वे बीकानेर,जयपुर,अजमेर व जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में कार्यरत रहे। जोधपुर के मूल निवासी जोशी के कार्यभार ग्रहण करने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा की मौजूदगी में वाणिज्य शाखा के अनेक कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से साफा और माला पहना कर स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: