जोधपुर की कंचन करेंगी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व

सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।जोधपुर की कंचन करेंगी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व। अमरावती महाराष्ट्र में सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम के लिए जोधपुर की नेशनल खिलाड़ी कंचन भाकर पुत्री महिपाल चौधरी कुशलावा का चयन हुआ। कंचन सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसे भी पढ़ें – धारदार हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर जिला सॉफ्टबॉल के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि कंचन भाकर का चयन हाल ही हनुमानगढ़ में सम्पन्न हुई स्टेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। कंचन के प्रशिक्षक व जिला सॉफ्टबॉल के कोषाध्यक्ष रोहिताष शर्मा ने बताया कि राजस्थान टीम का दस दिन का प्रक्षिक्षण शिविर भरतपुर में लगेगा। जिसके लिए जोधपुर की खिलाड़ी रवाना हो गई हैं।

जोधपुर की नेशनल खिलाड़ी कंचन भाकर सहित राजस्थान टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिये जोधपुर जिला सोफ्टबॉल के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सचिव यामिनी शर्मा,उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र,उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपुरोहित व मुख्य प्रशिक्षक रोहिताष शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026