जोधपुर: महिला अधिवक्ता सावन महोत्सव 31जुलाई को

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: महिला अधिवक्ता सावन महोत्सव 31जुलाई को। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन, जोधपुर के तत्वावधान में महिला अधिवक्ता सावनमहोत्सव- 2025 का आयोजन 31 जुलाई को किया जायेगा।

इसे पढ़ने के लिए ब्ल्यू लाइन को क्लिक कीजिए – जोधपुर: गौ संरक्षण और संवर्धन कार्यशाला संपन्न

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित एवं सह-संयोजक एडवोकेट मधु बूब ने बताया कि एसोसियेशन की महिला सदस्य अधिवक्ताओं का सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार 31 जुलाई को सुबह 11 बजे मथानीया बाईपास रोड माणकलाव स्थित रिर्सोट रेड स्टोन में किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश डॉ नुपुर भाटी होंगी। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं द्वारा सावन महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी।

कार्यक्रम में सफल आयोजन के लिए एसोसियेशन की पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित को मुख्य संयोजक एवं एडवोकेट मधु बूब को सह-सयोंजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के आयोजित करने के लिए पदाधिकारियों की बैठक एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में हुई,जिसमें उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच,महासचिव शिवलाल बरवड़,सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित महिला अधिवक्ता उपस्थित थीं।