Doordrishti News Logo

जोधपुर: महिला ने लगाया चार साल से यौन शोषण का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: महिला ने लगाया चार साल से यौन शोषण का आरोप।जिला पूर्व में एक महिला ने अपने परिचित पर चार साल तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पीडि़ता को उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण किया गया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ अब जांच आरंभ की है।

जोधपुर: महिला ने लगाया चार साल से यौन शोषण का आरोप

जिला पूर्व के एक पुलिस थाने में महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2020 में एक व्यक्ति से हुई थी। जिस पर दोनों में दोस्ती के बाद नजदीकियां बढ़ गई। बाद में आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो बना डाले। जिसके आधार पर वह चार साल तक उसका यौन शोषण करता रहा।

वह फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तरफ से रविवार को प्रकरण दर्ज करवाया। मामले में अग्रिम पड़ताल की जा रही है।