Doordrishti News Logo

जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से वाहन चोरों ने आधा दर्जन से ज्यादा दुपहिया वाहनों को चुराया। संबंधित थानों में गाडिय़ां चोरी की रिपोर्ट दी गई।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि माता का थान तिरूपति बालाजी नगर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र बच्चन सिंह राजपुरोहित 4 जुलाई को पावटा स्थित एक होटल पर आया था। जहां से उसकी बाइक अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि महावीर नगर भगत की कोठी निवासी गोपाल गौड़ पुत्र श्यामलाल गौड़ की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में प्रथम सी रोड आजाद हिन्द कॉलेज के सामने रहने वाले अब्दुल माजिद पुत्र मो.साबिर ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय अज्ञात चोर उसकी बाइक को चुराकर ले गया। इधर प्रतापनगर पुलिस के अनुसार केरियों की ढाणी कापरड़ा निवासी मनोहर लाल पुत्र हरीरराम विश्नोई जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर पर आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर मिली राहत

सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में कुत्तों का बाड़ा सूरसागर क्षेत्र में रहने वाले करण पुत्र राकेश ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई की सुबह के समय वह सुखराम नगर क्षेत्र में आया था,जहां पर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड पांच सेक्टर निवासी विनोद गुर्जर पुत्र गिरधारी गुर्जर की बाइक उसके घर के बाहर से कोई चुरा ले गया। कुड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया। माता का थान पुलिस ने बताया कि 80 फीट रोड आरटीओ के पास रहने वाले जितेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह गहलोत की गाड़ी घर के बाहर से चोरी हो गई।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026