Doordrishti News Logo

जोधपुर: चोरी की आरोपी तीन महिलाएं प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

दुकान में चोरी का मामला

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: चोरी की आरोपी तीन महिलाएं प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार। देवनगर थाना क्षेत्र में एक दुकान में चोरी करने की आरोपी तीन महिलाओं ने सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक ज्वेलरी शॉप में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। इस चोरी का खुलासा होने पर अब तीनों महिलाओं को सदर कोतवाली पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़िए – बिना नंबर की फॉरच्यूनर ने तोड़ी ए श्रेणी की नाकाबंदी,पुलिस जवानों ने पीछे हटकर बचाई जान

सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर जाने और ज्वेलरी देखने के बहाने चोरी करने के मामले का खुलासा किया गया है।महिलाओं ने उसी दिन बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया के सामने मीनाक्षी ज्वैलरी पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसे देवनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में महिलाओं ने सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इस पर कोतवाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें गिरफ्तार करके लेकर आई। पुलिस ने इस मामले में गांव दरबी पुलिस थाना सुल्तानपुर कोटा हाल बड़ा बस्ती अनंतपुर जिला कोटा निवासी कृष्णा पत्नी प्रहलाद,सीमा पत्नी रमेश बागरी, मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क करें 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026