जोधपुर: इंजन में लगी आग पर बहादुरी से काबू करने वाले सम्मानित

  • यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: इंजन में लगी आग पर बहादुरी से काबू करने वाले सम्मानित। उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल में कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार की शुरुआत की गई है। इस श्रृंखला की पहली कड़ी में अप्रैल-2025 माह के लिए महेंद्र सेन,ट्रैक मेंटेनर- II,मेड़ता रोड (इंजीनियरिंग विभाग) को उनके अद्वितीय और सराहनीय कार्य हेतु मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि 3 मई को जोगी मगरा-गोटन रेलखंड पर ट्रेन संख्या 22977,जयपुर- जोधपुर-इंटरसिटी सुपरफास्ट के इंजन में आग लगने की घटना हुई थी। उस समय महेंद्र सेन गोटन स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना कार्य हेतु ड्यूटी पर नियुक्त थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना विलंब किए घटनास्थल पर पहुँचकर लोको पायलटों के साथ मिलकर आग बुझाने वाले यंत्रों का प्रयोग कर कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया,जिससे यात्रियों और ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

कल्याण कोठारी पूरण राव स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

इसके अतिरिक्त सेन द्वारा विगत एक माह से मेड़ता रोड एवं डेगाना उप मंडलों में अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यों की नियमित रूप से निगरानी एवं पर्यवेक्षण भी किया जा रहा है। डीआरएम ने कहा जोधपुर मंडल अपने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करने हेतु इस प्रकार की पहल लगातार करता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अमित स्वामी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी भी उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026