जोधपुर : चेन्नई एषुंबूर स्टेशन यार्ड में तकनीकी ब्लॉक,ट्रेनों का मार्ग बदला
जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर : चेन्नई एषुंबूर स्टेशन यार्ड में तकनीकी ब्लॉक,ट्रेनों का मार्ग बदला।दक्षिण रेलवे के चेन्नई एषुंबूर स्टेशन यार्ड में तकनीकी ब्लॉक की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित होने वाली दो ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चेन्नै एषुंबूर स्टेशन यार्ड में प्लेट फॉर्म संख्या 1 से 4 पर सुगम रेल संचालन हेतु तकनीकी कार्य कराया जा रहा है जिसके कारण मन्नारगुड़ी- जोधपुर और मदुरै-बीकानेर अणुव्रत एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जा रही हैं।
जोधपुर : 9 और 10 अगस्त को अबोहर-जोधपुर ट्रेन आंशिक रद्द
इस कार्य के तहत ट्रेन 22673, मन्नारगुड़ी-जोधपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक 28 जुलाई,4,11 व 18 अगस्त को जो मन्नारगुड़ी से रवाना होगी वह चेन्नै बीच होकर चलेगी। ट्रेन चेन्नै बीच स्टेशन पर रात्रि 8 बजे आगमन व 8.15 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह ट्रेन 22631,मदुरै- बीकानेर अणुव्रत एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक जो 31 जुलाई,7 व 14 अगस्त को मदुरै से प्रस्थान करेगी वह भी चेन्नै बीच होकर संचालित होगी। ट्रेन चेन्नै बीच स्टेशन पर रात्रि 8 बजे आगमन व 8.15 बजे प्रस्थान करेगी।