जोधपुर: सूरसागर क्षेत्रवासियों ने सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन

जन समस्याएं

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर: सूरसागर क्षेत्रवासियों ने सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन। शहर में बारिश के पानी की निकासी,लोगों के घरों में पानी भरने और सडक़ों के खस्ताहाल को लेकर आज सुबह सूरसागर के लोगों ने सडक़ पर बैठ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि काफी समय गुजरने के बाद भी लोगों के घरों में बारिश का पानी भरा है। मगर प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

क्षेत्र में सडक़ें भी टूट फूट गई है,मगर अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। आज दोपहर तक लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा वे इसी तरह सडक़ पर धरना देकर बैठे रहेंगे।

जोधपुर : रेल संरक्षा आयुक्त ने किया नावां सिटी में RDSO डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक परियोजना का निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक सूरसागर के लोग आज सुबह एकत्र होकर सडक़ पर जाजम बिछाकर बैठ गए। धरना देने के साथ वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धरना स्थल पर महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। लोगों का कहना था कि गत दिनों हुई बारिश से उनके घरों में पानी घुस गया और तीन-तीन फीट तक पानी भरा है। मगर उनकी निकासी के कोई समाधान प्रशासन द्वारा नहीं खोजा जा रहा है। क्षेत्र में बारिश के कारण सडक़ें भी बदहाल हो गई है। उन्हें भी ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों ने समस्याओं को दुरूस्त करने की मांग रखी है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026