Doordrishti News Logo

‘जोधपुर री अपणायत’ थीम ने जगाया आकर्षण

जोधपुर 564वां स्थापना दिवस  

जोधपुर, इस बार का जोधपुर स्थापना दिवस ‘जोधपुर री अपणायत’ के नाम रहा। गुरुवार को जोधपुर के 564वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन विभाग की ओर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम ने शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का पैगाम दिया।
स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों मिलकर जोधपुर की पारस्परिक आत्मीयता, सौहार्द एवं माधुर्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर जोधपुर पर्यटन विभाग द्वारा मेहरानगढ पर जारी पोस्टर का विमोचन भी किया गया।  गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिवस के इस मौके पर जोधपुर वासियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जोधपुर की अपणायत की परंपरा सदियों पुरानी है, इसलिए आज जब जोधपुर अपनी स्थापना का 564 वां दिवस मना रहा है, तब हमें इसके गौरव में अभिवृद्धि के लिए समर्पित भाव से जुटने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने सभी जोधपुरवासियों को अपने शहर की परंपरा और पहचान का स्मरण करते हुए गर्व और गौरव भरी परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए विकास में जुटने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि इसी मंशा से आज शहर के जनप्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं के माध्यम से जोधपुर को  प्रेम और सद्भाव का सन्देश दिया गया है।

सभी ने दी बधाई, व्यक्त की शुभकामनाएं

इस अवसर पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड राज्य सरकार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पवार, महापौर कुन्ती देवड़ा, रीको अध्यक्ष सुनील परिहार एवं पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई सहित अन्य विशिष्टजनों ने जोधपुर स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए जोधपुरवासियों से मिलजुलकर रहने और आत्मीय सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढऩे का आह्वान किया और कहा कि शांति, भाईचारा और सद्भाव को सुदृढ़ करना हमारा प्राथमिक नागरिक दायित्व है।

मेहरानगढ़ पर पोस्टर विमोचन

जोधपुर पर्यटन विभाग की उप निदेशक डॉ.सरिता फिड़ौदा ने बताया की मेहरानगढ़ की स्थापना को ही जोधपुर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है इसलिए आज के अवसर पर  विभाग द्वारा मेहरानगढ़ के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई, एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा एवं एडीएम सिटी रामचंद्र गरवा,आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया, पर्यटन विभाग जोधपुर की उपनिदेशक डॉ. सरिता फिडौदा व शहर के धर्म गुरुओं ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026