जोधपुर रेल मंडल ने एक साल में कमाए 2247 करोड़ रुपए

  • अन्य स्रोतों से 202 करोड़ रुपए के राजस्व से बनाया कीर्तिमान
  • यात्री सेवाओं के आधुनिकीकरण का संकल्प

जोधपुर,उत्तर पश्चिम जोधपुर रेल मंडल ने एक साल में कमाए 2247 करोड़ रुपए। रेलवे के जोधपुर मंडल ने 2247 करोड़ रुपए की रिकार्ड वार्षिक कमाई से नए आयाम स्थापित किए हैं।डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सभी मदों से 2246.86 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है जो गत वर्ष की आय 2177 करोड़ रुपए की तुलना में 3.19 प्रतिशत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें – महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू

उन्होंने बताया कि कमाई की दृष्टि से तो जोधपुर मंडल ने अपने प्रमुख लक्ष्य तो पूरे किए ही हैं लेकिन इसके साथ ही उसने रेलवे के ढांचागत आधुनिकीकरण की दिशा में रेल दोहरीकरण,विद्युतीकरण,अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने का भी सकारात्मक प्रयास किया है।

इन स्रोतों से मिला इतना राजस्व
वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी के अनुसार जोधपुर मंडल को 2023-24 वित्तीय वर्ष के दौरान 2247 करोड़ रुपए का राजस्व मिला जिसमें माल भाड़ा से 1210.2 करोड़,यात्री आय से 741.15 करोड़ रुपए,कोचिंग मद से 97.74 करोड़ रुपए व अन्य स्रोतों से 202.28 करोड़ रुपए का राजस्व शामिल हैं। गौरतलब है कि अन्य स्रोतों से अर्जित राजस्व 202.28 करोड़ रुपए जोधपुर मंडल के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड के सोमेश्वर में फटा बादल

एक रुपए पर बचाए 29.11 पैसे
जोधपुर मंडल की वार्षिक कमाई का आंकलन पीइआई पैरोमीटर की दृष्टि से करें तो मंडल ने एक रुपया कमाने के लिए 71.89 पैसे खर्च किए । यानी सभी मदों में पर्याप्त खर्च के बाद प्रत्येक एक रुपए पर उसने 28.11 पैसे बचाए।

इनका कहना है
‘जोधपुर मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मेहनत,निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए मंडल को बुलंदियों तक पहुंचाया है। हमने माल लदान,यात्री कोचिंग,टिकट चेकिंग,पार्सल व अन्य स्रोतों से उल्लेखनीय राजस्व अर्जित कर भारतीय रेलवे के विकास में योगदान दिया है तथा निकट भविष्य में यात्री सुविधाओं के उन्नयन व अनुरक्षण पर पूरा फोकस रहेगा।’

पंकज कुमार सिंह
डीआरएम,जोधपुर

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025