जोधपुर: लोग कर रहे सड़क पर प्रदर्शन जलदाय विभाग के दावे खोखले

  • पानी की समस्या
  • क्लोजर खत्म होने के बाद भी समस्या जस की तस

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: लोग कर रहे सड़क पर प्रदर्शन जलदाय विभाग के दावे खोखले। भीषण गर्मी में मारवाड़ जबरदस्त पानी की समस्या से गुजर रहा है। लगातार लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, मगर जलदाय विभाग पानी का पूरा बंदोबस्त नहीं कर पा रहा है।

लिफ्ट कैनाल का क्लोजर खत्म हुए भी एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है और पानी भी कायलाना में आना शुरू हो गया है,मगर जनता को पूरा पानी नहींं मिल पा रहा है। आज पानी की समस्या को लेकर दल्ले खां चक्की पेट्रोल पंप के नजदीक लोगों का गुस्सा पानी को लेकर फूट गया। लोग सडक़ पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इससे वहां पर यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई।

आज सुबह दल्ले खां चक्की के निवासियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सडक़ पर उतरे लोगों ने पुलिस के बेरिकेड को लाकर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। जिससे यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। सडक़ पर वाहनों का जाम लग गया। रास्ता जाम होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। बाद में जलदाय विभाग अफसरों को पानी की समस्या से अवगत कराया गया।

परिचित को जरूरत पर 16 लाख रुपए उधार दिए अब लौटाने से इंकार

भीषण गर्मी में शहर में पेयजल संकट प्रतिवर्ष गहरा जाता है। मगर जलदाय विभाग कोई प्रबंध नहीं कर पाता है। कई दिनों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की मांग को लेकर पानी की टंकियों पर चढ़ प्रदर्शन कर चुके हैं।

Related posts:

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025