Doordrishti News Logo

जोधपुर: सोने की बाली खरीद के बहाने महिलाएं ले उड़ी एक लाख की बालियां

  • महिलाओं के जाने के बाद पता लगा
  • फुटेज से पहचान

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सोने की बाली खरीद के बहाने महिलाएं ले उड़ी एक लाख की बालियां। शहर के मेड़ती गेट के अंदर एक ज्वैलरी शॉप में खरीददारी के बहाने दो महिलाएं सोने की बालियों से भरी डिब्बी पार कर गई। इसमें 12-16 बालियां रखी हुई थी। अनुमानित तौर पर यह एक लाख की हो सकती है।

ज्वैलर की तरफ से सदर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। घटना 23 जुलाई की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। एएसआई चैनसिंह ने बताया कि हंसलाव की पाल नयापुरा श्याम भवन निवासी चेतनप्रकाश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी ने सदर कोतवाली थाने में यह मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान मेड़ती गेट के अंदर है।

23 जुलाई को दिन में उसके पास में दो महिलाएं सोने की बाली खरीद के लिए आई थी। तब उन्होंने एक बाली को पसंद किया और बदले में 500 रुपए दिए थे। उनके जाने के बाद चेतनप्रकाश ने सामान संभाला तो एक डिब्बी नहीं मिली। तब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। उसमें से एक महिला बालियों से भरी एक डिब्बी को पार करते दिखीं।

जोधपुर: सोलर प्लांट लगाने के नाम पर युवक से 20 लाख की ठगी

डिब्बी में 12-16 बालियां जो छोटी- बड़ी शामिल थी। तकरीबन एक तोला के आसपास थी। एएसआई चैनसिंह ने बताया कि महिलाओं की पहचान की जा रही है। फुटेज में महिलाएं पैदल आते जाते दिखी हैं और वे वापसी में घंटाघर तक देखी गई। फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

मसूरिया से तीन महिलाएं दस लाख के आभूषण ले गई 
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही मसूरिया स्थित एक ज्वैलरी शॉप से तीन महिलाएं खरीद के बहाने दस लाख के आभूषण लेकर चंपत हो गई थी। जिस बारे में देवनगर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस अब गैंग का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026