जोधपुर:एनएसयूआई ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

ज्योतिबा फूले छात्रावास में पापड़ फैक्ट्री बंद करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर:एनएसयूआई ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन। माता का थान स्थित ज्योतिबा फूले छात्रावास में लंबे समय से अवैध रूप से चल रही पापड़,राबोड़ी फैक्ट्री के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध गतिविधियां बंद करवाकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि छात्रावास माली समाज के विद्यार्थियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधायक कोटे से बना है,भाजपा नेता अवैध रूप से सत्ता और संगठन का दुरुपयोग कर वहां अवैध फैक्ट्री चला रहे हैं। हमने जिला प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द पूरी तरह से इसको बंद करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें।

रेलवे ने एक माह में 18 हजार बेटिकट यात्रियों से एक करोड़ जुर्माना वसूला

सोलंकी ने आरोप लगाया है कि यह फैक्ट्री कई सालों से चल रही है। जिला प्रशासन ने यदि कोई कार्यवाही नहीं की तो एनएसयूआई जोधपुर पूरे मामले में उग्र आन्दोलन करेगी। ज्ञापन मे प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कड़ेला,छात्रनेता एमएल चौधरी,ऋषि कच्छवाहा,ऋषि गहलोत,दयाल सोलंकी,भगीरथ देवासी,आदेश बिश्नोई,ऋषभ रांकावत,अमराराम भाटी,प्रमोद गहलोत,लखाराम सैनी,नवरत्न गहलोत,नीरज परिहार,इरशाद खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।