जोधपुर: सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय विश्नोई का किया स्वागत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय विश्नोई का किया स्वागत।राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन,जोधपुर द्वारा आज सर्वोच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय विश्नोई के जोधपुर आगमन पर स्वागत व सम्मान किया गया।

अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने बताया कि जोधपुर बार के सदस्य रहे एवं जोधपुर के जाये जन्मे सर्वोच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय विश्नोई के एलिवेशन के पश्चात प्रथम प्रवास पर जोधपुर आने पर एसोसियेशन द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। सर्वप्रथम न्यायाधीश विजय विश्नोई का अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच,महासचिव शिवलाल बरवड, सहसचिव विजेन्द्र पुरी पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी ने माल्यापर्ण व बुके प्रदान कर स्वागत किया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लियाकत करेंगे दुपहिया से 13 हजार किमी कौमी एकता सद्भावना तिरंगा यात्रा

स्वागत समारोह में सत्यनारायण राजपुरोहित,प्रेम पुनिया,मोहम्मद अली राव,पूर्व अति.महाधिवक्ता अनिल गौड,पूर्व उपाध्यक्ष मालम सिंह राठौड,पूर्व लोक अभियोजक केशरसिंह नरूका,राजेन्द्रसिंह पिपरली,कानाराम गौदारा,एमआर डेलू,रामनिवास रलिया,अनिलसिंह देवडा,हिमांशु श्रीमाली,अखिल कुमार गुप्ता,मोहन जाखड़,कंवरा राम चौधरी,ओम प्रकाश चाहर, महेन्द्र मेघवाल,सरदार खान,शेखर मेवाडा,अबरार अहमद,रामलाल सिरवी,महेन्द्र सेवर,बलवीर,मोहम्मद लतिफ,अरविन्द जवानसिंह रॉव, सपना,लक्ष्मी यादव,रविना लामरोड, श्रवण सारण,अंकुश सरगरा,रामेश्वर चौधरी,हरीराम विश्नोई,महेन्द्र सेवर, बनवीर चौधरी,साबिर,दिनेश विश्नोई, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।