जोधपुर: चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप में मस्ती की पाठशाला शुरु

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप में मस्ती की पाठशाला शुरु। संस्कार भारती जोधपुर महानगर एवं कल्प सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से बाल रंगमंच कार्यशाला में मस्ती की पाठशाला का शुभारंभ भीतरी शहर स्थित बालवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस कार्यशाला में जोधपुर शहर के विभिन्न छोटे-बड़े विद्यालयों से 25 बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में बच्चों को रंगमंच और मंचीय प्रस्तुति से जुड़े सूक्ष्म पहलुओं की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

जोधपुर में लंबे अंतराल के बाद बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन हुआ है,जिसमें बच्चे बड़े ही उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में संस्कार भारती जोधपुर महानगर के लोक कला संयोजक एवं रंगकर्मी राहुल बोड़ा प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, बनारस केंद्र से विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में रंगकर्मी एवं बिस्मिल्लाह खाँ पुरस्कार से सम्मानित आशीष देव चारण,छायाकार मनोज बोहरा, संस्कार भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष पंकज अवस्थी,कल्प सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष प्रेम प्रकाश व्यास एवं बालवाड़ी स्कूल सचिव दिवाकर दवे उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आशीष देव चारण ने कहा कि इस कार्यशाला में जोधपुर शहर के चुनिंदा बच्चों को शामिल होने का अवसर मिला है। जहां एक ओर आज के समय में मानव संवेदन हीन होता जा रहा है,वहीं इस प्रकार के शिविर बच्चों में कला के प्रति रुचि विकसित कर उन्हें संवेदनशील बनाते हैं। इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं।

जोधपुर: माई भारत के युवा मंडल ने किया पौधारोपण

संस्कार भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उत्साह की सराहना की और आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन जोधपुर में किया जाएगा। आगामी दिनों में बाल कलाकारों द्वारा अभ्यास प्रस्तुतियां दी जाएंगी एवं कई विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026