जोधपुर: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी मैदान से एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,जिसने देशभक्ति की भावना को एक नई ऊँचाई दी साथ ही जोधपुर वासियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर सरदारपुरा,गोल बिल्डिंग होते हुए ऐतिहासिक जालोरी गेट पर सम्पन्न हुई।
इस गौरवशाली यात्रा के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थे,जिनकी उपस्थित जनमानस में ऊर्जा का संचार कर गया। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री शर्मा ने गांधी मैदान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में तिरंगे के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में आम नागरिक,एनसीसी,स्काउट के छात्र- छात्राएं,भाजपा कार्यकर्ता,युवा, महिला मोर्चा तथा वरिष्ठजन शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वारों का निर्माण किया गया, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगयात्रा का स्वागत किया।
भारत माता के जयकारों,वंदे मातरम् और राष्ट्रगान की गूंज से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगे की शान में निकली यह यात्रा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सजीव करती नज़र आई। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय,वंदे मातरम् और तिरंगा अमर रहे के नारों से गगन गूंज उठा।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीष धाणदिया ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में सीआर चौधरी, जोगाराम पटेल,मुकेष दाधीच,केके.विश्नोई,जसवंत सिंह विश्नोई,महेन्द्र कुमावत,राजेन्द्र पालीवाल,देवेन्द्र जोशी,अतुल भंसाली,अर्जुनलाल गर्ग,बाबूसिंह राठौड़,नारायणराम डूडी,त्रिभुवन सिंह भाटी,नरेन्द्र कच्छवाह,राजेन्द्र बोराणा,जगतनारायण जोशी,इन्द्रा राजपुरोहित,संगीता सोलंकी,सुनील भाटी,रवि गहलोत,शिवकुमार सोनी, गिररवर सिंह,गीता भाटी,सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,ओमप्रकाश दैया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन,माधवी सिंह सोलंकी,वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,भूमि कृपलानी,महेश व्यास, पवन वैष्णव,पुरूषोतम मूंदड़ा, चन्द्रेश लोढ़ा,भंवर पोटर,देवेन्द्र शर्मा, दीपक व्यास,घनश्याम वैष्णव, नीलम माहेश्वरी,कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड,जगदीश धाणदिया, अजय त्रिवेदी,भुवन माथुर,अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता,निखिल टाक, आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,तरूण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,माधोसिंह परिहार, विकास सामरिया,लक्ष्मण भाटी, उमेष पलिया,रणजीत सिंह ज्याणी, अरविन्द पुरोहित,पूजा सुराणा, हरिसिंह पंवार,अमित प्रजापत,सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,भेरूदास वैष्णव सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की समर्पित भागीदारी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026