जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आज से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव
बीकानेर हावड़ा भी 2 अप्रेल से करेगी ठहराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आज से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12308, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) का 1 अप्रेल से तथा ट्रेन संख्या 22308,बीकानेर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) का ठहराव 2 अप्रैल से बांदीकुई स्टेशन पर किया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों का बांदीकुई स्टेशन पर आगमन समय सुबह 6.08 बजे एवं प्रस्थान समय 6.10 बजे निर्धारित किया गया है।
मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट
उन्होंने बताया कि वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12307,हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) का ठहराव 15 फरवरी से तथा ट्रेन संख्या 22307,हावड़ा- बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) का ठहराव 14 फरवरी से पहले से ही बांदीकुई स्टेशन पर किया जा रहा है। इन ट्रेनों का आगमन समय रात्रि 10.20 बजे एवं प्रस्थान समय 10.22 बजे निर्धारित है।
रेलवे के अनुसार,इस निर्णय से बांदीकुई एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुगम होगी।
