Doordrishti News Logo

जोधपुर: गुण्डा तत्वों ने चाय की थड़ी पर पहुंच मांगे शराब के लिए पैसे,मारपीट और लूटपाट

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: गुण्डा तत्वों ने चाय की थड़ी पर पहुंच मांगे शराब के लिए पैसे,मारपीट और लूटपाट। शहर के बनाड़ स्थित नांदड़ी क्षेत्र में एक चाय की थड़ी पर 15-20 युवकों ने पहुंच कर उत्पात मचाया। थड़ी संचालक से शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इंकार किए जाने पर मारपीट की और गल्ले से रुपए के साथ चांदी की चेन लूट कर ले गए। पीडि़त ने कुछ को नामजद करते हुए बनाड़ थाने में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

प्रधानमंत्री का साइप्रस में सम्मान देश का सौभाग्यवर्धन-शेखावत

बनाड़ पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित बापूनगर निवासी सुजल सिंह पुत्र सोहन सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह नादड़ी अंबाजी किराणा के पास में दाता री टापरी नाम से चाय की थड़ी लगाता है। उसकी थड़ी पर विशाल और 15-20 युवक आए और शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए दिए जाने से इंकार करने पर मारपीट की और गल्ले से रुपए के साथ चांदी के चेन चुरा ले गए। जाते हुए आरोपियों ने उसे जान की धमकीं भी दी। बनाड़ पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

निर्माणाधीन भवन से एसी फिटिंग का सामान चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

September 6, 2026

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026