जोधपुर-हिसार रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

  • हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-हिसार रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के हिसार- सादुलपुर रेलखण्ड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14891,जोधपुर- हिसार एक्सप्रेस ट्रेन जो 23 दिसंबर को (1ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मुख्य सचिव ने की विकास रथ यात्रा की प्रगति की समीक्षा

2.गाडी संख्या 14892, हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जो 24 दिसंबर को (1ट्रिप)हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।