जोधपुर-गोरखपुर वीकली समर स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी

  • 12 से 27 जून तक ट्रेन आवागमन में करेगी तीन ट्रिप
  • यात्री सुविधा के लिए होंगे 20 डिब्बे

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर-गोरखपुर वीकली समर स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए जोधपुर से गोरखपुर स्टेशनों के बीच गुरुवार से तीन ट्रिप के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्री सुविधा हेतु ट्रेन 04829,जोधपुर- गोरखपुर वीकली स्पेशल 12 से 26 जून तक (3 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को रात्रि 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

तत्काल रेल टिकट बुकिंग में 1 जुलाई से बड़ा बदलाव,ई-आधार वेरीफिकेशन होगा अनिवार्य

उन्होंने बताया कि वापसी में ट्रेन 04830,गोरखपुर-जोधपुर वीकली स्पेशल गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 11.25 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु 2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,10 द्वितीय श्रेणी शयनयान,2 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

ट्रेन आवागमन में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में मेड़ता रोड,डेगाना,छोटी खाटू,डीडवाना, लाडनूं,सुजानगढ़,रतनगढ़,चूरू, सादुलपुर,लोहारू,महेंद्र गढ़,रेवाड़ी, गुड़गांव,दिल्ली कैंट,दिल्ली, गाजियाबाद,मुरादाबाद,बरेली, लखनऊ,अयोध्या कैंट,अयोध्या धाम,मनकापुर,बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026