जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट शुक्रवार से पुनः पूर्ववत चलेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट शुक्रवार से पुनः पूर्ववत चलेगी। पश्चिम रेलवे पर सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी कारणों से तीन ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहने के बाद जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपर फास्ट ट्रेन शुक्रवार से पुनः गांधीधाम स्टेशन तक पूर्ववत संचालित होगी।
जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधी धाम ब्लॉक केबिन एवं आदिपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन संख्या 22483/ 22484 जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट को तीन ट्रिप के लिए भीलड़ी से गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया था।
क्लिंकर लदान में जोधपुर रेल मंडल का नया कीर्तिमान
उन्होंने बताया कि ब्लॉक अवधि पूर्ण होने के पश्चात यह ट्रेन शुक्रवार से जोधपुर से गांधीधाम तथा शनिवार 14 फरवरी से गांधीधाम से जोधपुर के बीच पूर्ववत संचालित की जाएगी।
