जोधपुर डिस्कॉम का हैल्पर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर डिस्कॉम का हैल्पर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने जोधपुर डिस्कॉम के एक हैल्पर को 25 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर के सहायक अभियंता कार्यालय नान्दडी में कार्यरत है। उसने परिवादी से कनेक्शन को लेकर रशीद कटवानी की बात की थी।

ब्यूरो के महानिदेशक डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सोमवार को परिवादी ने कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर पर उपस्थित होकर शिकायत दी। इसमें बताया कि उसका एक कारखाना है। जिसमें 31.5 एचपी का बिजली कनेक्शन ले रखा है। वर्तमान में आवश्यकता नहीं होने के कारण विद्युत विभाग के नान्दड़ी कार्यालय में लोड कम करने के लिए आवेदन दे रखा है।

जोधपुर: प्रभारी सचिव की समीक्षा बैठक 4 जून को

हैल्पर द्वितीय तेजाराम ने बताया कि इस काम के लिए जो रसीद कटेगी उसके अलावा 25 हजार रुपए खर्चे के अलग से देने पड़ेगें,तभी तुम्हारा काम होगा। इस पर ब्यूरो के डीआईजी हरेंद्र महावर के सुपर विजन में एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। आज ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक सुनिता डूडी मय टीम द्वारा तेजाराम हैल्पर द्वतीय, एईएन कार्यालय नान्दड़ी (जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जोधपुर) तेजाराम को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026