Jodhpur cylinder blast

Jodhpur cylinder blast

शेरगढ़ गैस काण्ड

jodhpur cylinder blast : जोधपुर,शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में दस दिन पहले हुई भीषण गैस अग्नि कांड में मृतकों की संख्या रात तक 33 हो गई। कईयों का अभी उपचार जारी है। कुछ गंभीर झुलसे लोगों का एमजीएच आईसीयू में उपचार चल रहा है। इधर केेंद्र एवं राज्य सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर दिया जा रहा धरना आज भी जारी रहा।

ये भी पढ़ें- Vijay diwas : उत्साह के साथ मनाया कोर्णाक कोर ने विजय दिवस

शेरगढ़ के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ और सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल भी सुबह धरनास्थल पर पहुुंचे। उन्होंने अग्नि कांड में मृतकों के आश्रितों एवं परिजन से बात कर सांत्वना प्रदान की। घायलों की अस्पताल के बर्न यूनिट में जाकर कुशलक्षेम भी पूछी। डॉक्टर्स से इलाज के बारे में जानकारी भी जुटाई।(jodhpur cylinder blast)

सनद रहे कि शेरगढ़ के भूंगरा गांव में दस दिन पहले शादी समारोह मेें सगत सिंह की ढाणी में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड हो गया 2 सिलेण्डर फट गए थे जिसमे 54 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। अब तक इसमें 33 लोगों की जान चली गई है। कुछेक को अस्पताल से छुट्टी दी गई। कुछ आईसीयू में अभी भी गंभीर हालत में जिंदगी मौत से जूंझ रहे हैं।(jodhpur cylinder blast)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews