जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एट होम में की शिरकत

  • 14 पुलिस कार्मिकों को पुलिस पदक किए प्रदान
  • उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 5 को किया सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एट होम में की शिरकत।79वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में गुरुवार को मेहरानगढ़ में एटहोम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ड्रोन शो का आयोजन
मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित ड्रोन शो का अवलोकन किया। मेहरानगढ़ से इस शो में लगभग 550 ड्रोन ने आसमान में भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अद्वितीय दृश्य को शहर के प्रमुख स्थलों पर स्पीकर और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन के लिए भी प्रसारित किया गया,जिसका साक्षी पूरा जोधपुर बना।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 79वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई,राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर.चौधरी,राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत,सांसद राजेंद्र गहलोत,विधायक देवेंद्र जोशी,बाबू सिंह राठौड़,मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, उच्चाधिकारी,गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026