जोधपुर: शिवालयों में गूंजे हरहर महादेव के जैकारे शिवभक्तों ने किया अभिषेक

श्रावण मास तीसरा सोमवार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: शिवालयों में गूंजे हरहर महादेव के जैकारे शिवभक्तों ने किया अभिषेक।श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा के लिए खासतौर पर पूजा अर्चना की जाती है। आज सावन माह के तीसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलग अलग तरीकों से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक किए गए। जल से लेकर पंचामृत तक अभिषेक हुए। मंदिरों से हर हर महादेव के जैकारे गूंजे।

सुबह से ही वेदपाठी पंडितों की तरफ से रूद्री पाठ किए गए। भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दूध,दही,घी,शक्कर,मधु,गन्ने के रस से अभिषेक किया गया। शहर के अचलनाथ महादेव मंदिर,पब्लिक शिव मंदिर,रातानाडा शिवमंदिर, जागेश्वर नाथ,गोल बिल्डिंग स्थित जबरेश्वर नाथ,सिद्धनाथ महादेव मंदिर सहित सभी शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

जोधपुर : डॉ.सोलंकी एनएसयूआई जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

आज तीसरे सोमवार पर शिवभक्तों ने व्रतोपवास रखा है। शिवलिंग पर चंदन लेप,भांग,बेलपत्र,आक,धतूरा, सुगंधित पुष्प आदि अर्पित किए गए। रूदीपाठ से शिवालयों भोले के जैकारे गूंजते रहे।

Related posts: