Doordrishti News Logo

जोधपुर: हैड कांस्टेबल पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का मामला,हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

  • हिस्ट्रीशीटर ने किया था प्रयास
  • पुलिस में दर्ज है 22 मामले
  • पकड़ने के लिए दी साठ स्थानों पर रेड

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हैड कांस्टेबल पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का मामला,हिस्ट्री शीटर सहित चार गिरफ्तार। माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा को पुलिस ने उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब साठ ठिकानों पर दबिश दी थी। घटना के दौरान आरोपी ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

उसने जोधपुर पुलिस को चुनौती देते हुए उसके झगड़े में टांग नहीं फंसाने की धमकी दी थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसमें हिस्ट्रीशीटर गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास करते दिख रहा था। माता का थान पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल प्रतापराम ने गत 27 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि माता का थान थाने के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसकी जांच करने वह सुबह अपने साथी कांस्टेबल कैलाश के साथ संत रविदास कॉलोनी गए थे।

हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी घर पर नहीं मिले। पुलिस टीम भदवासिया से रामसागर रोड की ओर अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने में लगी। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो पुलिस टीम के पास आकर रुकी। गाड़ी में चालक सहित कुल चार लडक़े बैठे थे। गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा बैठा था। उसके साथ संत रविदास कॉलोनी में रहने वाले गौरव चौहान,नीरज चौहान और सुनील उर्फ बाडा भी बैठे थे।

राजकार्य में डाली बाधा,जान से मारने की दी थी धमकी 
उन्होंने राजकार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की। बदमाशों ने कहा कि जो शिकायत पुलिस को मिली है,वो मामला हमारे और करण के बीच का है। पुलिस बीच में पंचायती क्यों कर रही है। इस दौरान राहुल कच्छवाहा ने स्कॉर्पियो को बार-बार आगे-पीछे कर पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। चालक गाड़ी को दो-तीन मीटर तक लेकर गया। वहां रुकते देखते हैड कांस्टेबल प्रतापराम और कांस्टेबल कैलाश पीछे गए तब चालक ने फिर से गाड़ी को बैक किया। इस पर प्रतापराम ने खुद को बचाया।

इसके बाद फिर से गाड़ी को आगे तकरीबन 10-12 मीटर तक चलाया और फिर बैक लेकर हैडकांस्टेबल प्रतापराम और साथी सिपाही को कुचलने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पीछे हटकर अपनी जान बचाई।
कांस्टेबल कैलाश ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके मुंह पर मुक्का मारा,जिससे वह गिर पड़े और घायल हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

टेलीग्राम ऐप पर ऑन लाइन निवेश के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला खाताधारक गिरफ्तार

इन आरोपियों को पकड़ा गया

पुलिस ने चौखा नयापुरा हाल गली नंबर एक अन्नासागर निवासी राहुल कच्छवाहा पुत्र स्व.बाबूलाल माली, मंदिर वाला मौहल्ला संत रवि दास कॉलोनी के सामने भदवासिया निवासी गौरव चौहान पुत्र देवाराम रैगर,नीरज चौहान पुत्र सुभाष रैगर और सुनिल उर्फ बाडा पुत्र भैराराम को गिरफ्तार किया है। मुलजिम राहुल कच्छवाहा हिस्ट्रीशीटर है तक 22 प्ररकण दर्ज हो रखे हैं। मुलजिम अपनी गैंग में 19-20 साल के युवाओं को शामिल करता है तथा उन्हे हथियार दिलाने तथा सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने की रिले बना कर अपलोड कर अपने आस पास रहने वाले लोगों में भय उत्पन्न करवाता है। हिस्ट्रीशीटर राहुल विवादित प्लॉटो पर कब्जा करना,लोगों को डराना धमकाना, लोगों को धमका कर फिरोती मांगता है तथा नये नये लडक़ों को अपनी टीम में शामिल कर अपराध की दुनिया में ले जाता है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026