किशोरगृह की दीवार फांद कर बालक फरार, तोडफ़ोड़ की
केबिन का ताला तोड़ सामान चुराने की भी आशंका
जोधपुर, शहर के मंडोर क्षेत्र में स्थित किशोर गृह से दो बालक दीवार फांद भाग निकले। भागने से पूर्व दोनों बालकों ने किशोर गृह में जमकर उत्पात मचाया और तोडफ़ोड़ की। इनके खिलाफ भागने के अलावा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी मंडोर थाने में दर्ज कराया गया है। आशंका है कि भागे किशोरों ने एक केबिन का ताला तोड़क़र वहां से सामान भी चुराया है। इसक बारे जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार किशोर गृह से दो बालक भाग निकले। इन बालकों के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई। लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग पाया। इसके बाद इन दोनों के घरों से भी संपर्क कर जानकारी ली गई, लेकिन ये दोनों अपने घर भी नहीं पहुंचे। करीब सोलह वर्षीय दोनों बालक काफी उद्दंड हैं। उन्होंने भागने से पहले किशोर गृह में जमकर तोडफ़ोड़ की। इसके बाद दीवार फांद कर भाग गए। मंडोर पुलिस अब बालकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews