जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का ढींढा स्टेशन पर ठहराव 7 से

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का ढींढा स्टेशन पर ठहराव 7 से। यात्रियों की सुविधा,स्थानीय आवागमन की आवश्यकताओं तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा जोधपुर- भोपाल-जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन का ढींढा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव प्रदान किया गया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस निर्णय से ढींढा स्टेशन सहित आसपास के ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी,जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम,समयबद्ध एवं सुविधाजनक बन सकेगी।उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल प्रतिदिन एक्सप्रेस 7 जनवरी से जोधपुर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन ढींढा स्टेशन पर शाम 4.01 बजे आगमन तथा 4.02 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल वन एप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

इसी तरह ट्रेन संख्या 14814, भोपाल- जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस 7 जनवरी से भोपाल से प्रस्थान कर ढींढा स्टेशन पर सुबह 10.53 बजे आगमन तथा 10.54 बजे प्रस्थान करेगी। रेल प्रशासन द्वारा यह ठहराव यात्रियों की मांग एवं यात्री उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक रूप से प्रदान किया गया है।

Related posts:

ट्रेलर-स्लीपर बस भिड़ंत में गई छह जान दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हुए

February 28, 2026

अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें

February 27, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को राजस्थान का दौरे पर

February 27, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द

February 27, 2026

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

February 27, 2026