Doordrishti News Logo

जोधपुर: आधी रात में नारवा रिंग रोड पर ऊंटों को अज्ञात वाहन ने कुचला तीन ऊंटों की मौत,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: आधी रात में नारवा रिंग रोड पर ऊंटों को अज्ञात वाहन ने कुचला तीन ऊंटों की मौत,केस दर्ज। शहर के निकट नारवा रिंग रोड सूरसागर में 1-2 जून की रात में किसी वाहन चालक ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते सडक़ पर विचरण कर रहे ऊंटों को रौंद दिया। जिससे तीन ऊंटों की जान चली गई। पशु मालिक की तरफ से अज्ञात के खिलाफ सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

पैसों के लेन देन विवाद में युवक से मारपीट कर कार छीनी

सूरसागर पुलिस ने बताया कि गोगलों की ढाणी बेरू राजीव गांधी नगर निवासी झूमरराम पुत्र घेवरराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1-2 जून की रात में उसके कुछ ऊंट नारवा रिंग रोड पर विचरण कर रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी तीन ऊंटों की मौत हो गई। सुबह ऊंट अपने स्थान पर मृत पाए गए। मामले में अब एसआई माना राम द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक का पता नहीं चला है।

Related posts: