जोधपुर: चचेरे भाई की हत्या का आरोपी नहीं लगा हाथ,मोबाइल घर छोड़ कर भागा

लोकेशन नहीं मिल रही

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: चचेरे भाई की हत्या का आरोपी नहीं लगा हाथ,मोबाइल घर छोड़ कर भागा।चचेरे भाई की हत्या करने का आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। आरोपी अपना फोन भी घर पर छोडक़र भागा है,ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस न कर पाने से पुलिस उसे फिलहाल नहीं ढूंढ पाई है। उसके जोधपुर से बाहर भी भागने कीआशंका जताई जाती है। पुलिस अब परंपरागत तरीके से उसे ढूंढने के प्रयास में जुटी है।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मोगड़ा कला निवासी अशोक जाट की हत्या हुई थी। आरोपी वेनाराम उर्फ खंगाराराम जाट फरार है। आरोपी वेनाराम उर्फ खंगाराराम मृतक अशोक के घर में वेल्डिंग व छपरा बनाने का कार्य कर रहा था। शनिवार शाम को अशोक जाट अपने मकान में चाय पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर गुस्साए वेनाराम ने लोहे की रॉड उठाई और अशोक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले से अशोक का सिर फट गया और वह लहुलूहान होकर गिर गया। ऐसे में परिवार में हडक़ंप मच गया। इस दौरान अशोक की पत्नी और बच्चे बाहर आए। ऐसे में आरोपी ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। पत्नी और बच्चों ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

जोधपुर: बोरानाडा में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी

इसके बाद परिजन अशोक को गंभीर हालत में बासनी के निजी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी आनंदसिंह राजपुरोहित व विवेक विहार थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल फरार आरोपी वेनाराम की तलाश की जा रही है।