Doordrishti News Logo

जोधपुर: सीआईडी सीबी कार्मिक की पत्नी बच्चों को शातिर ने फोन कर पैसे भेजने कहा

  • खाते से 40 हजार निकाले
  • परिचित बनकर किया कॉल
  • कार्मिक ने कराया मंडोर थाने में केस

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सीआईडी सीबी कार्मिक की पत्नी बच्चों को शातिर ने फोन कर पैसे भेजने कहा। शहर के बनावतों का बेरा चैनपुरा मंडोर में रहने वाले सीआईडी-सीबी के कार्मिक की पत्नी को किसी शातिर ने परिचित बनकर कॉल किया और 60 रुपए भेजने की बात की। फिर शातिर ने उनके खाते से 40 हजार रुपए पार कर लिए। घटना 12 जून की है और इस बारे में केस दर्ज करवाया गया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि बनावतों का बेरा सूरजगढ़ गार्डन के पीछे रहने वाले राजेंद्र कुमार पुत्र गोपाल राम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 12 जून को वे ड्यूटी पर थे। घर पत्नी और बच्चे ही थे। तब किसी शातिर ने बच्ची को खुद को मेरा परिचित बताकर कॉल किया और कहा कि पापा को 15 हजार रुपए भेजने थे,मगर गलती से साठ हजार भेज दिए हैं,45 हजार वापिस भेज दो।

जोधपुर: आपसी विवाद में युवक पर पत्थर से हमला

उसने पेटीएम पर हेलो लिखकर भेजने की बात की। इस पर उनकी पत्नी व बच्चों ने विश्वास करते हुए शातिर ने उन्हें फर्जी स्क्रीन शॉट भेज दिया। बाद में राजेंद्र कुमार के खाते से 40 हजार रुपए चार बार में निकाल लिए। यह ट्रांजेक्शन चार बार यानी 10-10 हजार करके निकाला गया। बाद में राजेंद्र कुमार को इस बारे में बताया तो पता लगा कि फ्रॉड किया गया है। मंडोर थाने के एएसआई शेषाराम इसकी जांच कर रहे है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार सीआईडी-सीबी में कार्यरत है।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026