जोधपुर: पुलिस पर डम्पर चढ़ा हत्या के मामले में 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पुलिस पर डम्पर चढ़ा हत्या के मामले में 5 हजार का इनामी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से डम्पर चढ़ा हत्या के मामले में 5 हजार का इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।

लूणी थानाधिकारी डॉ.हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 5 हजार के इनामी अपराधी लायंस नगर खेजड़ली कलां निवासी मोसिम खां उर्फ कालू खां पुत्र चांद खां को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में कांस्टेबल सुनील विश्रोई की डंपर से कुचल कर हत्या की गई थी। इसमें चार आरोपियों हापुराम पुत्र भैराराम जाति विश्नोई निवासी खेजडली कला,रविन्द्र पुत्र शिवलाल विश्नोई, महेन्द्र पुत्र सुखदेव विश्नोई और सागर पुत्र सुरजाराम सैन को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें – जोधपुर: देशी विदेशी पर्यटकों को परेशान करता मिला लपका,केस दर्ज

थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि मामला 26 मई का है। जिसमें रिजर्व पुलिस लाइन के कांस्टेबल अशोक विश्नोई ने रिपोर्ट दी थी। वे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। तब कांस्टेबल सुनील की डंपर से कुचलकर हत्या की गई थी। अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने वक्त घटना बजरी स्टॉक करीब 600 टन एवं मौके पर पड़ी जेसीबी मशीन को जब्त किया था। आरोपी मौसिम खां उर्फ कालू खां की गिरफ्तारी के लिए कांस्टेबल रामेश्वर सिंह, राजमोहन, महेश,रामकेश,गणपतलाल,बद्री लाल एवं प्रकाश को लगाया गया।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026