Doordrishti News Logo

विंग कमाण्डर के घर में सूटकेस से लाखों के आभूषण चोरी

नौकरानी पर जताया संदेह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विंग कमाण्डर के घर में सूटकेस से लाखों के आभूषण चोरी। एयरफोर्स एरिया में रहने वाले विंग कमाण्डर के घर से लाखों के आभूषण सूटकेस से चोरी हो गए। इसमें उनकी तरफ से अपनी नौकरानी पर संदेह जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है, अग्रिम जांच की जा रही है। घटना 11-12 फरवरी के बीच की है।

गेंदबाज रवि बिश्नोई को हाईकोर्ट से मिली राहत

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली के रोहिणी स्थित आकाश गंगा अपार्टमेंट हाल बाड़मेर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात विंग कमाण्डर परिवेला तेजोाधर पुत्र पी.बाबू राव का एक मकान यहां एयरफोर्स स्टेशन में है। दो तीन दिन पहले उन्होंने अपने घर में सूटकेस में 5 डायमंड रिंग,1 सोने की चेन,ब्रासलेट,पेडेंंट व अन्य छोटे सोने के आभूषण रखे थे। बाद में वह सूटकेस को लॉक करना भूल गए।

वक्त घटना घर की नौकरानी वहीं पर मौजूद थी। शुक्रवार को जब सूटकेस संभाला तब आभूषण उसमें नहीं मिले। नौकरानी से भी पूछताछ की गई मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इस पर उन्होंने एयरपोर्ट थाने में इसकी रिपोर्ट दी। फिलहाल प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच एएसआई ज्ञानपाल की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026