Doordrishti News Logo

सूने मकान से आभूषण और 60 हजार की चोरी

  • परिवार के लोग पैतृक गांव गए थे
  • मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था
  • अंदर ताले टूटे मिले

जोधपुर(डीडीन्यूज),सूने मकान से आभूषण और 60 हजार की चोरी।शहर के बनाड़ स्थित नांदड़ी प्रभात नगर में एक सूने मकान में चोरों ने सैंध लगा ली। मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। मगर अंदर ताले टूटे मिले। चोर घर से कुछ तोला सोना, 60 हजार की नगदी के साथ मोबाइल एसेसरिज चोरी कर गए।

बनाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। घर पांच- छह दिन से सूना था। मूलत:भरतपुर हाल प्रभात नगर नांदड़ी बनाड़ निवासी प्रमोद पुत्र नंदकिशोर शर्मा ने मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 21अगस्त को परिवार सहित अपने पैतृक निवास भरतपुर गया था। इस बीच घर सूना था। 27 की सुबह साढ़े पांच बजे लौटा तब मैन गेट पर ताला लगा हुआ था,मगर अंदर ताले टूटे हुए मिले।

परीक्षा में नकल करने पर फंसने का झांसा देकर महिला से 2.29 लाख का फ्रॉड

अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सोने की एक लड़ी,दो अंगुठियां, मोबाइल ईयरबर्ड,चार्जर के साथ 60 हजार रुपए की नगदी चुरा ले गए। बनाड़ थाने के हैडकांस्टेबल नरपतराम की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025