Doordrishti News Logo

तीन घरों से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन घरों से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी। कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में तीन घरों में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत: खारिया मीठापुर हाल पदमावती नगर मिरासी कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र बाबूलाल जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 4 मार्च वह होली पर अपने गांव गया हुआ था। इस बीच घर सूना था। दो दिन बाद वापिस आया तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से चांदी के आभूषण आदि सामान चोरी कर ले गए।

ई-रिक्शा में बैठी महिला को बातों में उलझा कर बैग से बाजूबंद चोरी

दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि ऐणियों की ढाणी शिव नगर झालामंड निवासी गणेशराम पुत्र चंपालाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रविवार की सुबह शादी समारोह के लिए परिवार सहित बाहर गया था। वापिस अपरान्ह 3 बजे लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने अलमारी बक्सों से सामान बाहर निकाल कर बिखेर दिया। घर से डेढ़ तोला सोने की कंठी,तीन तोला का रखड़ी सेट,कान की बालियां,लूंग जोड़ी सहित 15 हजार की नगदी चुरा ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौका मुआयना किया गया।इधर रातानाडा पुलिस के अनुसार हरिजन बस्ती रातानाडा निवासी सुशीला पत्नी रमेश ने रिपोर्ट दी कि उसके सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से आभूषण चोरी कर लिए।