Doordrishti News Logo

सूने घर से आभूषण व नगदी पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने घर से आभूषण व नगदी पार। शहर के निकट झंवर स्थित चिचड़ली गांव में एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोर घर से नगदी और जेवरात आदि सामान चोरी कर ले गए। इस बारे में झंवर थाने में रिपोर्ट दी गई।

आपसी विवाद में मारपीट,नुकीली वस्तु के वार से दो चोटिल

झंवर पुलिस ने बताया कि चिचड़ली निवासी पाबूराम पुत्र जोगाराम भील ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 25 मार्च को सूना था। इस बीच अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।

Related posts: