वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से आगे बढ़ रही है भाजपा
- सासंद सेवा केन्द्र में आयोजित हुआ
- वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचर्चा
जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत स्थानीय सांसद सेवा केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद-परिचचा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जोधपुर संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में वरिष्ठजन शामिल हुए।केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं मध्यप्रदेश भाजपा की प्रवक्ता पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल और भाजपा के अब तक के स्वर्णिम सफर की उपलब्धियों से रूबरू कराया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किये।
ये भी पढ़ें- युवक को घर से बुलाकर चाकू और बेसबॉल बल्ले से बुरी तरह पीटा
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज हमारा यह संगठन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बन पाया है। बड़े-बुर्जग कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद से ही आज केन्द्र में मोदी सरकार जन सामान्य के एवं गरीब के कल्याण के लिये कार्य कर पा रही है। राजकुमार चाहर ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों एवं केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।उन्होंने कहा की भारत सरकार ने देशभर में सभी जन के लिये लोक हित में कार्य किये हैं। जन सामान्य के विकास एवं उत्थान को लेकर पार्टी एवं मोदी सरकार संकल्पित है। मध्यप्रदेश भाजपा की प्रवक्ता पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने भी सरकार की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान ही संगठन की ताकत है।
ये भी पढ़ें- ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा
केन्द्र सरकार ने गत 9 वर्ष में अनेक उपलब्धियां हासिल की है और वो दिन दूर नहीं जब भारत समुचे विश्व का नेतृत्व करेगा। कार्यक्रम के आरम्भ में भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची ने किया और देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने आभार व्यक्त किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
कार्यक्रम में विधायक सूर्यकान्ता व्यास,पब्बाराम विश्नोई,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसंन्नचंद मेहता,नारायण सिंह देवल, शैलाराम सारण,पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर,शम्भुसिंह खेतासर,बाबुसिंह राठौड़,जोगाराम पटेल,महेन्द्र मेघवाल, जसवंत सिंह इन्दा,धनराज सोलंकी, रतनाराम मेघवाल,सोहन चौधरी, जगदीश धाणदिया,अचलसिंह मेड़तिया,दिनेश चौधरी,मनीष पुरोहित सहित जोधपुर शहर,देहात उत्तर- दक्षिण के सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनधि एवं पार्षद मौजुद थे।
मोर्चाे का संयुक्त सम्मेलन रविवार को
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के महाजन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा शहर,देहात उत्तर एवं दक्षिण के सभी सात मोर्चो का संयुक्त सम्मेलन रविवार सुबह 11 बजे रातानाडा स्थित महेश्वरी भवन में आयोजित किया जायेगा। पहले महासम्पर्क अभियान के तहत विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन एम्स परिसर में किया जायेगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews