Doordrishti News Logo

विवेक विहार आवासीय योजना के भूखण्डों हेतु ईएमडी राशि जमा करवाने की अन्तिम तिथि आज

जोधपुर,जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार माह जनवरी-फरवरी 2021 ई-नीलामी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों की ई-नीलामी की जा रही है। गुरूवार तक नीलाम किए जा रहे भूखण्डों के अलावा विवेक विहार के सेक्टर एच से ओ तक अन्य भूखण्डों तथा व्यवसायिक भूखण्ड संख्या 18, खसरा संख्या 269, कुड़ी भगतासनी, मैन पाली रोड, जोधपुर हेतु ईएमडी राशि जमा करवा कर ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है। बुधवार को कुल 14 भूखण्ड़ों की ई-नीलामी की गई। जिससे जेडीए को 6 करोड़ 15 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार दो दिनों में प्राधिकरण को ई-नीलामी से 11 करोड़ 31 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है। विवेक विहार आवासीय योजना के भूखण्डों हेतु ई-नीलामी में 24300 रूपए प्रति वर्गमीटर की उच्चतम बोली लगाई गई। नीलामी कमेटी द्वारा उक्त भूखण्डों की उच्चतम बोली को स्वीकार करते हुए भूखंडों को नीलाम किया गया। इसी प्रकार मंगलवार को व्यवसायिक भूखण्ड़ हेतु 57500 की उच्चतम बोली लगाई गई थी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026