Doordrishti News Logo

जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न

जोधपुर, आयुक्त कमर चौधरी की अध्यक्षता में जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई।
जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के प्रारूप जोनल डवलपमेंट प्लान्स हेतु कार्यकारी समिति की पूर्व बैठकों में तथा आयुक्त आदेशानुसार गठित कमेटी की सोमवार को बैठक आयोजित करते हुए नगर निगम उत्तर व दक्षिण जोनल डवलपमेंट प्लान्स में सड़कों की चौड़ाई कम,ज्यादा करने सहित तकनीकी प्रावधानों एवं जोनल प्लान संबंधी नगरीय विकास विभाग के निर्देशों के अनुरूप परीक्षण हेतु विचार विमर्श किया गया।

इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में नगर निगम उत्तर व दक्षिण के जोनल डवलपमेंट प्लान ड्राफ्ट के प्रस्ताव पर विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव के अनुसार उपरोक्त वर्णित कमेटी के निर्णय को सम्मिलित करते हुए नगर निगम उत्तर एवं नगर निगम दक्षिण के प्रारूप जोनल डवलपमेंट प्लान के अनुमोदन की अनुशंषा करते हुए प्रस्ताव को आगामी बैठक में निर्णय के लिए प्रस्तुत करने का फैसला किया गया।

नगर निगम उत्तर एवं नगर निगम दक्षिण के उक्त प्रारूप जोनल डवलपमेंट प्लान के संबंध में आमजन से 20 दिवस की समयावधि में आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु अधिसूचित किये जाने की भी अनुशंषा की गई। इसी प्रकार बैठक में बरकतुल्लाह खां स्टेडियम मेें स्टैण्ड हेतु कुर्सियों की सप्लाई एवं फिशिंग हेतु कार्यकारी समिति की स्वीकृति की प्रत्याशा में राशि रूपये 490 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के सदस्य आयुक्तगण नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारीगण, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधिगण सहित आयोजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम, नगर नियोजन, यातायात पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026