जम्मूतवी एक्सप्रेस का गोटन स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार से

जोधपुर(डीडीन्यूज),जम्मूतवी एक्सप्रेस का गोटन स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार से। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का उत्तर पश्चिम रेलवे के गोटन रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन 19223,साबरमती- जम्मूतवी एक्सप्रेस शुक्रवार4 जुलाई से गोटन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन रात्रि 8.10 बजे आगमन व 8.12 बजे प्रस्थान करेगी,जबकि वापसी में ट्रेन 19224,जम्मूतवी-साबरमती सोमनाथ एक्सप्रेस शनिवार5 जुलाई से गोटन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 3.23 बजे आगमन व 3.25 बजे प्रस्थान करेगी।

वृक्षारोपण व सेवा कार्य के रूप में मनाया जाएगा दलाई लामा का जन्मदिन

उन्होंने बताया कि ट्रेन का जोधपुर मंडल के गोटन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है तथा अन्य स्टेशनों से इसका संचालन समय व ठहराव पूर्व निर्धारित रहेंगे।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026