Doordrishti News Logo

जंबूरी का आयोजन नए साल 4 जनवरी से

जम्बूरी में 400 विदेशी संभागियों सहित 35 हजार स्काउट व गाइड हिस्सा लेंगे

जोधपुर,18वीं राष्ट्र्रीय स्काउट गाइड दल की अगवानी को लेकर जोधपुर जिला प्रशासन और रेलवे भी कमर कस चुका है। पाली जिले के रोहट के समीप होने वाली जम्बूरी में 400 विदेशी संभागियों सहित 35 हजार स्काउट व गाइड हिस्सा लेंगे। इन सभी का आगमन जोधपुर जिले के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन के जरिये होगा। ऐसे में यहां पर व्यवस्थाएं देखी गई हैं। रेलवे के साथ संभागीय आयुक्त कैलाशचंद्र मीणा,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आगामी 4 से 10 जनवरी तक राष्ट्र्रीय जम्बूरी होगी। रोहट के निम्बली में पिछले एक माह से इसकी तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि एक छोटा शहर यहां बसाया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बाहर से लोगों का आना और उनका जम्बूरी स्थल तक पहुंचना भी एक चुनौती है। इसीलिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। रेलवे के साथ परिवहन अधिकारियों को भी ताकीद किया गया है।

ये भी पढ़ें- बेसहारा को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने को विशेष अभियान जारी

jamboree-organized-from-january-4-in-the-new-year

नगर निगम को इन स्टेशनों पर फूड पैकेटस वितरण की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस दौरान उपायुक्त पूर्व डॉ अमृता दुहन,अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर (द्वितीय) श्वेता कोचर,उपखंड अधिकारी जोधपुर उत्तर नीरज मिश्र, उपखंड अधिकारी जोधपुर दक्षिण अपूर्वा परवाल और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस प्रकार रहेगा आयोजन

4 से 10 जनवरी तक आयोजन होगा। इसमें 35 हजार स्काउट गाइड निंबली गांव में आएंगे। इसमें 220 हेक्टेयर जमीन पर पूरा शहर बसाया गया है। देश के सभी 28 राज्यों और राजस्थान के सभी 33 जिलों के नाम गेट पर लिखे हुए हैं। 3500 टेंट वाले इस शहर में अस्थाई अस्पताल,कॉन्फ्रेंस रुम भी रखा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026